फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा : पंजाब पुलिस को चकमा देकर भागा दवा कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पंजाब के बरनाला की पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर को राठौर नगर में दवा कारोबारी इमरान के घर पर पर दबिश दी। उनके साथ स्थानीय पुलिस भी थी। पुलिस की घेराबंदी के बाद भी दवा कारोबारी भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पंजाब के बरनाला की सीआईए टीम के सब इंस्पेक्टर सरीफ खान के नेतृत्व में पुलिस कोसीकलां पहुंची थी। राठौर नगर इलाके में दवा कारोबारी के घर को घेर लिया। लेकिन जब तक पुलिस ने घेराबंदी की आरोपी वहां से निकल भागा। उधर, स्थानीय पुलिस ने बताया कि पंजाब पुलिस एनडीपीएस के मामले में वांछित चल रहे इमरान की तलाश में यहां आई थी। कार्रवाई के चलते अन्य दवा कारोबारी अपने प्रतिष्ठानों को बंदकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें