फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना में नौका विहार कर सांसद हेमा ने गाए होली के गीत

विज्ञापन
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी, ब्रज रसिक सूफी गायक जेएसआर मधुकर के साथ श्री यमुना जी के होली रास उत्सव ? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। सांसद हेमामालिनी ने होली पर यमुना में नौका विहार करते हुए होली के गीतों का गायन किया। इस दौरान उनका साथ वृंदावन के सूफी गायक जेएसआर मधुकर ने दिया।
विज्ञापन

वृंदावन के जुगल घाट पर यमुना होरी रासोत्सव का आयोजन किया गया। नौका में सवार होकर सांसद हेमामालिनी ने होली के गीतों का गायन किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि ठाकुरजी के लिए होरी का गायन कर मैं अत्यंत प्रसन्न हूं। बृज रसकों के पदों में ब्रज की संस्कृति छुपी हुई है। बोलीं कि मधुकर का गायन अद्भुत है।
कलाकारों ने हेमामालिनी के साथ बिताए पल
विश्व रंगमंच दिवस की संध्या पर सांसद हेमामालिनी के साथ ब्रज के संगीत व अभिनय से जुड़े कलाकारों से भेंट की। उन्होंने होली रसिया, हवेली संगीत, रास संगीत के साथ ध्रुपद धमार का भी आनंद लिया। कलाकारों ने सूरदास व रसखान के पदों व छंदों के साथ स्वामी मेघश्याम व घासीराम के रसिया का भी गायन किया।
विज्ञापन

वृंदावन स्थित सांसद आवास पर मुलाकात के दौरान रंगमंच से जुड़े कलाकारों ने उन्हें स्थानीय स्तर पर हो रही समस्याओं से अवगत कराया। इस पर सांसद ने बताया कि मथुरा में अतिशीघ्र पांच स्थलों पर मंच बनने जा रहे हैं, जहां स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति दे पाएंगे। वह ब्रज के कलाकारों के सहयोग व उन्हें आगे ले जाने को हमेशा से तत्पर हैं। मुंबई से आए फिल्मों के आर्ट डायरेक्ट व रंगमंच से जुड़े निर्देशक सलीम आरिफ ने भी रंगमंच के कलाकारों की समस्याओं व उनके समाधान पर प्रकाश डाला। भगवत किशोर व्यास, रामेश्वर दयाल शर्मा, शालिनी शर्मा, राघव मिश्रा, गौरव, दीक्षा, जया सक्सेना, लक्ष्मण शर्मा, देवेंद्र पाल, साजन चतुर्वेदी, मनोज राठौर, आशीष शर्मा, जनार्दन शर्मा, अनूप शर्मा, असित शंकर, मितुल पाठक, अभिराज शर्मा आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें