फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: आईटीआई के शिक्षकों में मारपीट, कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान वृंदावन में शिक्षक आपस में ही
विज्ञापन

भिड़ गए। जूनियर शिक्षकों ने एक सीनियर की जमकर पिटाई कर दी। जूनियर्स ने सीनियर के कपड़े तक फाड़ दिए।
मथुरा रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिछले काफी दिनों से गुटबाजी का अड्डा बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से कुछ बिलों की स्वीकृति को लेकर आपसी विवाद है। इसमें प्रधानाचार्य ने कुछ शिक्षकों के बिलों को स्वीकृति दे दी है तो कुछ के बिल लंबित कर दिए हैं। इन्हीं बिलों को लेकर शनिवार को शाम करीब 4:30 बजे शिक्षकों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

कहासुनी से शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज और फिर मारपीट तक पहुंच गया। इसमें जूनियर शिक्षकों के गुट ने सीनियर को निशाना बना लिया। पिटाई के साथ सीनियर के कपड़े भी फाड़ दिए। सीनियर का आरोप है कि कॉलेज में इस दौरान मौजूद प्रधानाचार्य ने किसी से कुछ नहीं कहा। उसकी कोई मदद नहीं की। हालांकि प्रधानाचार्य आशीष कुमार दुबे का कहना है कि शिक्षकों के बीच आपसी विवाद हुआ है। उनसे किसी ने कोई शिकायत लिखकर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें