वृंदावन (मथुरा)। परिक्रमा मार्ग स्थित ललिता आश्रम के निकट मंगलवार देर रात घर के बाहर बैठे श्रीकृष्ण कृपा गेस्ट हाउस के संचालक पर चचेरे भाई ने गोली चला दी। घायल को मथुरा के सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बुधवार को इसकी रिपोर्ट भाइयों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
बुधवार को दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक घायल कन्हैया ठाकुर पुत्र बिरजो ठाकुर ने आरोप लगाया है कि वह बीती रात परिक्रमा मार्ग में घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान गली से आए उसके भाई नाहर सिंह और चचेरे भाई गोपाल ने उस पर फायर कर दिया। इससे गोली उसके पेट में लगी। फायर कर दोनों भाई भाग गए। परिजन कन्हैया ठाकुर को उपचार के लिए सिटी हॉस्पिटल ले गए।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यह मामला जमीन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। कोतवाल शशि प्रकाश शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल की स्थिति सामान्य है। मामले की जांच की जा रही है।