फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से ऑस्ट्रेलियन पिता-पुत्री का सामान चोरी, जीआरपी ने आठ घंटे में बरामद कर लौटाया

Tue, 12 Jun 2018 09:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विदेशी पर्यटक को सामान लौटाते एसपी जीआरपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में यात्रा के दौरान केरला एक्सप्रेस से चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियन पिता-पुत्री का सामान एसपी जीआरपी अभिषेक यादव की सजगता के चलते आठ घंटे में बरामद कर लिया गया। इसके बाद सामान उन्हें सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी के रहने वाले होलिम मौवाद अपनी बेटी टायना मौवाद के साथ सोमवार को निजामुद्दीन स्टेशन से मथुरा आने के लिए केरला एक्सप्रेस में सवार हुए। ट्रेन करीब दो बजे जंक्शन पहुंची तो पिता-पुत्री उतर गए। 

इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनका मोबाइल फोन और पर्स किसी ने चोरी कर लिया है। उन्होंने रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसपी रेलवे अभिषेक यादव ने मथुरा और आगरा जीआरपी को सतर्क कर चोरी गया सामान बरामद करने के निर्देश जारी किए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मोबाइल को सर्विलांस पर ले लिया गया। मोबाइल की लोकेशन ट्रेन में ही मिली। ट्रेन तब तक ग्वालियर पहुंच चुकी थी। ग्वालियर पुलिस को इस बारे में बताया गया। ग्वालियर में ट्रेन रुकी तो फोन की तलाश की गई। 

विदेशी का फोन और पर्स सीट के नीचे मिल गया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने होलिम मौवाद और उनकी बेटी टायना मौवाद को बरामद हुआ मोबाइल फोन, दो डेबिट कार्ड और भारतीय मुद्रा के 4100 रुपये उन्हें सौंप दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें