फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने किया हमला, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

Wed, 09 May 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
घ्ाायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची अतिरिक्त फोर्स ने घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस पर हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। 

मथुरा-मगोर्रा के गांव नोदरा में मंगलवार की रात लूट होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पाते ही इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी गांव में पहुंच गए। 
विज्ञापन

घ्ाायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि यहां पुलिसकर्मियों ने बदमाशों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाशों ने भी पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।उनकी संख्या ज्यादा बताई गई।

हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें हाथ, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं हैं। पुलिस पर हमले की सूचना पाते ही अरितक्त पुलिस बल वहां पहुंचा। 

उससे पहले ही बदमाश वहां से फरार हो गए। वहीं घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें