अब मथुरा के लोग पांच घंटे में लखनऊ पहुंच सकेंगे। यह सब एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बसों के दौड़ने से संभव होगा। अभी तक मथुरा से लखनऊ तक जाने वाली बसें वाया कानपुर जाती हैं।
बस का रूट आगरा, टूंडला, इटावा, औरैया, कानपुर, उन्नाव होकर लखनऊ का था, लेकिन अब आगरा और फिर एक्सप्रेसवे से सीधे लखनऊ तक सफर होगा।
इस हिसाब से 46 किलोमीट की दूरी कम हो रही है। किराया भी 20 रुपये कम देना पड़ेगा। दरअसल, मथुरा डिपो की आठ बसों को एक्सप्रेसवे होकर दौड़ाने का परमिट मिल गया है।