फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: महिलाओं के विरोध के चलते नहीं हट सका अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। बठैन रोड पर नगर पालिका परिषद की भूमि पर अतिक्रमण हटवाने गई तहसील की टीम महिलाओं के विरोध के चलते वापस लौट आई। बाद में ईओ ने बताया कि पुलिस फोर्स मिलने पर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

बठैन रोड पर नगर पालिका की भूमि पर कुछ अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया। जिसे हटवाने के लिए मंगलवार को तहसीलदार विवेकशील पालिका कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने ईओ पूर्णिमा दुबे, मुख्य लेखाधिकारी योगेंद्र रावत के साथ पत्रावली का अवलोकन किया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार के साथ मौके पर पहुंचे। टीम के पहुंचते ही वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई और महिलाओं भी वहां पहुंच गईं, जिससे अतिक्रमण हटाने गई टीम और महिलाओं की नोकझोंक हुई। पुलिस फोर्स कम होने तथा भीड़ अधिक होने के कारण अतिक्रमण नही हट सका।
ईओ ने बताया कि पुलिस फोर्स के पंचायत चुनाव में व्यस्त होने के कारण अतिक्रमण नहीं हट सका। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फोर्स मिलने के बाद अतिक्रमण हटाए जाएंगे। ईओ ने बताया कि पूरे प्रकरण से एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य को अवगत करा दिया गया है। एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने के लिए पीएसी की डिमांड भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें