फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: डॉ. हेडगेवार स्वास्थ्य केंद्र में भी अब कोविड संक्रमितों का होगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अब जल्द ही वृंदावन के डॉ. हेडगेवार स्वास्थ्य केंद्र में कोविड संक्रमितों का उपचार शुरू होगा। इसे कोविड अस्पताल का रूप दिया जा रहा है। यहां ऑक्सीजन की उपलब्धता वाले 50 बेड होंगे। यहां उपचार की संपूर्ण व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। इसे कोविड उपचार के लिए जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल तैयार करा रहे हैं।
विज्ञापन

जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने कोविड संक्रमण रोगियों की जान बचाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। बसेरा ग्रुप के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल के साथ मंत्रणा कर वृंदावन स्थित डॉ. हेगडेवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड उपचार के लिए चुना है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत कर इस स्वास्थ्य केंद्र में संक्रमण रोगियों के लिए फिलहाल 50 ऑक्सीजन बेड तैयार करने का काम चल रहा है। आगामी एक दो दिन में यहां उपचार शुरू कर दिया जाएगा।
नारायण दास अग्रवाल ने बताया कि मथुरा जिले के तमाम रोगियों के तीमारदार ऑक्सीजन बेड के लिए भटक रहे हैं। बेड न मिलने या फिर देरी से मिलने पर कई रोगियों ने दम तोड़ दिया। उनके इसी दर्द को समझते हुए उन्होंने बसेरा ग्रुप के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल के साथ मिलकर डॉ. हेगडेवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को इसके लिए चुना। कुछ दिनों बाद इसी स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगवा दिया जाएगा, फिलहाल सिलिंडर की व्यवस्था रहेगी। केंद्र प्रभारी डॉ. स्वाति बताती हैं कि स्वास्थ्य केंद्र लगभग तैयार है। एक दो दिन में इसकी सेवा मरीजों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें