मथुरा जेल में बनी नई बैरक
- फोटो : अमर उजाला
बंदियों के लिए डबल स्टोरी 8 बैरक
डबल स्टोरी की आठ बैरक जेल के अंदर जल्द ही तैयार हो जाएंगी। इनमें से प्रत्येक बैरक की क्षमता करीब 100 बंदियों की होगी। बैरक बनाने के काम में पिछले दिनों कोरोना होने के कारण गति में कमी आई थी लेकिन अब यह काम फिर से तेज गति से होने लगा है।
जेलकर्मियों के लिए बनेंगे आवास
मुख्य दीवार, अंदर की पाटिशन वॉल तथा डबल स्टोरी बैरक के अलावा जेल में कर्मचारियों के लिए 12 आवासों के निर्माण का काम भी तेज से चल रहा है। वहीं, मुख्य द्वार लगभग तैयार है। यह द्वार मथुरा-औरंगाबाद रोड पर बनाया गया है। इस द्वार को डिजिटल तरीके से तैयार किया गया है जिससे रात में भी जेल का द्वार दिखाई देगा।
जेल की चहारदीवारी का निर्माण पूरा
जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि जेल में चहारदीवारी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसके अलावा अन्य निर्माण कार्य भी आने वाले दिनों में पूरे हो जाएंगे।