फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा जिला अस्पताल का कारनामा: बिना सैंपल और जांच के ही युवक को बता दिया कोरोना संक्रमित

Thu, 22 Apr 2021 10:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा के जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिला अस्पताल ने एक युवक को बिना सैंपल और जांच के ही कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट भेज दी। इस मामले में सीएमएस ने जांच कराने की बात कही है।  
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जिला अस्पताल में लापरवाही थम नहीं रही। पिछले दिनों एक महिला की रिपोर्ट सुबह निगेटिव और शाम को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट देने वाले जिला अस्पताल प्रशासन का एक और कारनामा बुधवार को सामने आया। अस्पताल ने एक युवक को बिना सैंपल लिए ही कोरोना पॉजिटिव बता दिया।

विज्ञापन


थाना यमुना पार के शिवपुरी निवासी एक युवक तबियत खराब होने के बाद 16 अप्रैल को जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के लिए गया था। वहां भीड़ होने के कारण कोविड-19 का फार्म भरने के बाद बिना सैंपल दिए अपने घर पर वापस आ गया। इसके लगभग तीन दिन के बाद जिला अस्पताल से युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। 

युवक ने जिला अस्पताल फोन किया तो वहां एक महिला ने फोन उठाया। युवक ने रिपोर्ट के बारे में पूछा तो उसने भी यह कहा कि आपकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। युवक ने कहा कि मैंने तो अपना सैंपल नहीं दिया, मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव कैसे आ सकती है, इस पर युवक से कहा गया कि अस्पताल आकर डॉक्टरों से मिल लीजिए। 
विज्ञापन


युवक का आरोप है कि कहीं कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं हो गया, जो लोगों को कोरोना के नाम भ्रमित कर रहा हो। इस मामले पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल का कहना है कि वह इस मामले की जांच कराएंगे।

विज्ञापन

बुधवार को 367 नए मरीज मिले 
मथुरा में कोरोना संक्रमण से बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई। 367 नए संक्रमित भी मिले हैं। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 137 हो गई है तो वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10204 पर पहुंच गई है। जिले में एक्टिव केस 2159 हैं। फरह निवासी एक महिला की कोरोना संक्रमण से केएम मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति की वृंदावन के सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में मौत हुई है। 

जब से वृंदावन कुंभ संपन्न हुआ है, उसके बाद से कोरोना की सैंपलिंग भी तेजी से की गई है। सैंपलिंग की गति तेज होने के बाद से कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वृंदावन में लगातार कोरोना नए रिकॉर्ड बना रहा है। बुधवार को वृंदावन में 104 पॉजिटिव मिले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें