मथुरा में सरकारी सिस्टम की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। यहां एक महिला को पति का विकलांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए खूब चक्कर लगावाया गया।
हैरत की तो बात यह है कि महिला अपने पति को कंधों पर उठाकर दफ्तरों का चक्कर लगाती रही। उसे व्हीलचेयर तक मुहैया नहीं कराई गई। फिर भी प्रमाणपत्र नहीं मिला।
वहीं खबर मीडिया में आने के बाद इस मामले में सीएमओ ने संज्ञान में लिया। आनन-फानन में दिव्यांग को सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है।