फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ठाकुरजी के लिए भक्त तैयार कर रहे चंदन का लेप

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। गर्मी के मौसम में ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के लिए उनके भक्त चंदन का लेप तैयार कर रहे हैं। इस्कॉन मंदिर में यह जिम्मेदारी कान्हा के विदेशी भक्त उठा रहे हैं तो श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सेवायत यह दायित्व बखूबी निभा रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम अब चरम की ओर बढ़ रहा है। तापमान निरंतर ऊंचाइयों की ओर जाते हुए दिखाई दे रहा है। इससे आम जनमानस भी प्रभावित होने लगा है। यह अहसास करते हुए भक्त अपने आराध्य को गर्मी से बचाने के सभी परंपरागत उपाय कर रहे हैं। विभिन्न मंदिरों में फूलबंगला सजाए जा रहे हैं। ठाकुरजी को चंदन का लेप लगाया जा रहा है। इस्कॉन मंदिर में विदेशी भक्त चंदन की लकड़ी को घिसकर ठाकुर जी के लिए तैयार करने में जुटते हैं। यहां पेड़ के नीचे प्रतिदिन विदेशी भक्तों को चंदन घिसते हुए देखा जा सकता है।
इसमें भारतीय भक्त भी शामिल रहते हैं। भगवान के लिए चंदन तैयार करने की यह प्रक्रिया मंदिर परिसर में बाहर के लोगों को आकर्षण का केंद्र बनती है। यह स्थिति सिर्फ इस्कॉन में नहीं है। वृंदावन के अधिकांश मंदिरों में ठाकुर जी को चंदन का लेप लगाया जा रहा है। इसे मंदिर के सेवायत ही तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें