फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: इलाहाबाद को हराकर दिल्ली सेमीफाइनल में

विज्ञापन
कोसीकलां में क्रिकेट प्रतियोगिता में टॉस करते हुए अतिथिगण। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। स्व. रतिराम सरपंच की स्मृति में गोल्डन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 34वीं कोसी आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में महाकाली क्रिकेट क्लब, मंगोलपुरी, दिल्ली ने इलाहाबाद की टीम को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया। मंगलवार को जादौन क्रिकेट क्लब अलीगढ़ और इलेवन क्रिकेट क्लब, भरतपुर के मध्य होगा।
विज्ञापन

हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित मैच का शुभारंभ रोहताश चौधरी ने टॉस करके किया। इलाहाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में बिना नुकसान के 35 रन बना लिए। सलामी बल्लेबाज केके के रन आउट होने के बाद विकेट गिरते गए। बल्लेबाज रवि कुमार व सलीम ने पारी को संभला और 9 विकेट खोकर 142 रन के स्कोर तक पहुंचाया। रवि कुमार ने 38, सलीम ने 27 रन का योगदान दिया। राहुल राजपूत ने 3, लारा, राहुल ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाली की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज संजय ने मैदान में छक्के, चोंकों की झड़ी लगा कर पहले तीन ओवर में 52 रन बना डाले। रविवार को मैच में शतक लगाने वाले कुणाल ने अच्छी खेल भावना का परिचय देते हुए कीपर के कैच पकड़े जाने के बाद बिना एंपायर के आउट दिए मैदान छोड़ दिया। संजय ने अपनी पारी में एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के लगा कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संजय ने मात्र 29 गेंदों में 10 छक्कों की बदौलत ताबड़तोड़ 87 रन बनाकर अपनी टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। मैच में अंपायरिंग नरेश अत्री, अप्पू खान, स्कोरिंग आकिब व कमेंट्री कामिल कुरैशी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें