फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मथुरा ने इटावा को 154 रनों से किया पराजित

Sat, 14 Dec 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में खेली जा रही टी-20 क्रिकेट प्रतियो​गिता में ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करत - फोटो : नेहरू स्टेडियम में खेली जा रही टी-20 क्रिकेट प्रतियो​गिता में ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अति​थि।
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में श्री माथुर चतुर्वेदी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन इटावा और मथुरा के बीच मुकाबला हुआ। मथुरा ने इटावा को 154 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सौरभ चतुर्वेदी मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
विज्ञापन

मथुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। बल्लेबाज सरस चतुर्वेदी ने 87, अनिरुद्ध ने 36 रनो का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटावा की टीम 63 रनों पर आल आउट हो गई। इटावा के बल्लेबाज शिवम 18 और उत्कर्ष 10 के अतिरिक्त एक भी खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं छू सका।
मथुरा की टीम ने 154 रनों जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। मथुरा के गेंदबाज सौरभ ने चार ओवर में नौ रन देकर छह विकेट प्राप्त किए। अंपायर की भूमिका शिवम और आयुष ने निभाई। अभय ने आखों देखा हाल सुनाया।
विज्ञापन

मैच में बेस्ट बेट्समैन का पुरस्कार सरस चतुर्वेदी और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार राकेश चतुर्वेदी (राका) को दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सौरभ चतुर्वेदी को प्रदान किया गया। पूर्व में शनिवार के मैच का शुभारंभ चतुर्वेदी शाखा सभा मैनपुरी के अध्यक्ष मनोज मिश्रा और मनोज चतुर्वेदी द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर उमेश चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, मनोज मिश्रा, प्रवीण चतुर्वेदी, अनुपम चतुर्वेदी, चेतन चतुर्वेदी, पुलकित मिश्रा, मयंक चतुर्वेदी, अपूर्व चतुर्वेदी, ऋषभ चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें