करहल। कस्बा के आदिनाथ जिनालय में चल रही तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा के दूसरे दिन यानी शनिवार को नित्य अभिषेक पूजन के बाद मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर महाराज ने लोगों को प्रवचन दिए। कहा, यह प्रतिष्ठा भगवान की हो रही है। इस प्रतिष्ठा से अपने निज में बैठे जिन की भी प्रतिष्ठा कर लेनी चाहिए। जो लोग भगवान से सच्ची लगन लगाते हैं। वे शिखर पर पहुंचते हैं।
विधानाचार्य डॉ. अभिषेक जैन, आशीष जैन ने यागमंडल विधान का आरंभ कराया। अमित जैन शास्त्री परिवार ने विधिनायक भगवान महावीर की मूर्ति का अनावरण कर तिलक दान किया। यह मूर्ति आगामी पंचकल्याणक महोत्सव में प्रतिष्ठित होकर बरासो तीर्थ, मध्यप्रदेश में विराजमान की जाएगी।
मीडिया प्रभारी मनोज पटवारी ने बताया कि 15 दिसंबर की रात 8 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इस दौरान राहुल जैन अहिंसा, मुकेश जैन, शैलेश रपरिया, अमित शास्त्री, सचिन बजाज, शैलेंद्र बकेवरिया, प्रवीण जैन, सौरभ रपरिया, रीतेश जैन आदि मौजूद रहे।