प्रेम और भक्ति की भूमि श्रीधाम (मथुर) में बुधवार को वेलेंटाइन डे पर बड़ी संख्या में युगल ठाकुर बांकेबिहारी के दर पहुंचे। यहां सादगी के साथ अपने आराध्य को गुलाब अर्पित कर आशीर्वाद मांगा।
सैकड़ों लोग अपने परिवार के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे। अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, ठाकुर राधारमण मंदिर, राधा दामोदर, राधा श्यामसुंदर, इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
उम्र की सीमाओं और समाज के बंधनों से बेपरवाह भक्त अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के समक्ष खड़े होकर दर्शन कर वेलेंटाइन की शुभकामनाएं दे रहे थे। इधर, नगर के चुंगी चौराहे पर उत्साही युवाओं ने वेलेंटाइन डे पर फूलों से चित्र उकेरकर भावनाएं प्रकट कीं।