फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में संक्रमण: कोरोना से तीन मरीजों की मौत, 225 नए पॉजिटिव मिले, 20 दिन बाद आई ग्राफ में कमी

Sat, 08 May 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

जनपद में 225 पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना से जहां मरने वालों की संख्या 187 हो गई है तो वहीं संक्रमितों की आंकड़ा 16521 पर पहुंच गया है। एक्टिव केस 3183 हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक युवक भी शामिल है। वहीं पिछले 20 दिन के बाद कोरोना संक्रमण के मामले में कमी देखी गई है। जनपद में 225 पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना से जहां मरने वालों की संख्या 187 हो गई है तो वहीं संक्रमितों की आंकड़ा 16521 पर पहुंच गया है। एक्टिव केस 3183 हैं। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि बछगांव निवासी 35 वर्षीय युवक को कोरोना संक्रमण के बाद केएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को युवक ने दम तोड़ दिया। इधर, केडी मेडिकल कॉलेज में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति वृंदावन के सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया। नयति अस्पताल में भी कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल में 11 संक्रमित मिले हैं।

वहीं केडी मेडिकल कॉलेज में भी चार पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही मथुरा शहर के कृष्ण बिहार, रिफाइनरी नगर, लक्ष्मी नगर, इंदुपुरम, पुष्प बिहार, श्रीजी गार्डन में कोरोना के संक्रमित मिले हैं। वहीं, वृंदावन में भी कोरोना संक्रमण के 12 मामले मिले हैं। पंचायत चुनाव के बाद ड्यूटी पर रहे प्रशासनिक अधिकारी भी कोरोना की लपेट में आ रहे हैं। इसके साथ देहात क्षेत्रों में गोवर्धन, नौहझील, मांट, बल्देव, चौमुंहा आदि क्षेत्र शामिल हैं, जहां पर पॉजिटिव लोग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 हजार घरों के सर्वे में मात्र 24 ही मिले बीमार
स्वास्थ्य विभाग की 122 टीमों ने 53 गांवों में जाकर 19 हजार घरों में सर्वे किया। सर्वे में सिर्फ 24 संदिग्ध मरीज मिले हैं। साथ ही 10 को दवाओं की किट बांटी गई। कोरोना महामारी क्षेत्र में चरम पर है, पंचायत चुनावों के बाद से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई है। ऐसे में शासन के आदेश पर गांवों में घर-घर सर्वे शुरू होने के आदेश दिए गए थे। शुरूआत में विभाग द्वारा नंदगांव ब्लॉक के लिए करीब 122 टीमों का गठन किया गया था।

इसमें करीब 19 हजार घरों का सर्वे कर लोगों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई। इन टीमों को हजारों लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 24 में कोरोना संबंधी संदिग्ध लक्षण दिखे। मरीजों को आइसोलेट रहने की अपील की, साथ ही विभाग ने यह दावा किया कि निरीक्षण के दौरान इनमें कोई भी मरीज गंभीर लक्षण वाला नहीं मिला। एहतियातन इनमें 10 लोगों को दवाओं की किट बांटी गई हैं, ताकि इनके इस्तेमाल से यह स्वस्थ हो सकें।

बरसाना सीएचसी प्रभारी डॉ. जितेश तिवारी ने बताया कि गांवों में टीमों द्वारा सर्वे किया गया है। इसमें लक्षण वाले मरीजों को पहचानकर, उन्हें दवाएं दी जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर सैंपलिंग भी कराई जाएगी। सर्वे में कोई गंभीर रोगी नहीं मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें