फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बढ़ता कोरोना संक्रमण: 28 नए मामले मिलने से बढ़ी सक्रिय मरीजों की संख्या, दर्शन के लिए आए श्रद्धालु मिले पॉजिटिव

Thu, 06 Jan 2022 11:58 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कोरोना संक्रमण कान्हा की नगरी में तेजी से फैल रहा है। यहां के धर्म स्थलों पर आने वाले श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं जो एक बड़ी चिंता है। ये श्रद्धालु ग्वालियर, फिरोजाबाद और अन्य शहरों के हैं।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा में दर्शन के लिए पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद में बुधवार को 28 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें दिल्ली, लखनऊ, फिरोजाबाद और ग्वालियर के लोग भी शामिल हैं। यह लोग मथुरा दर्शन को आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी मोबाइल फोन के जरिए दी है। यह सलाह भी दी है कि वह होम क्वारंटीन हो जाएं। जिससे कोरोना संक्रमण की समय रहते रोकथाम की जा सके।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वृंदावन के केशवकुंज से 76 वर्षीय व्यक्ति, नरसी विहार से 34 वर्षीय युवक, राधापुरम एस्टेट से 54 वर्षीय व्यक्ति, राधा आर्चिड से युवती, पंजाबी पेंच से युवक, छीपी गली से व्यक्ति, रमणरेती वृंदावन से वृद्ध, पुलिस लाइन से सिपाही, चैतन्य विहार से व्यक्ति, गोपीनाथ बाजार से महिला, संत कॉलोनी से युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके साथ गोवर्धन व राधाकुंड से महिलाएं, लखनऊ निवासी युवक, पानीपत निवासी युवक, फिरोजाबाद निवासी युवक, फिरोजपुर से 14 वर्षीय किशोर, तराश मंदिर वृंदावन से महिला, गोधुलीपुरम से युवक, शीतल छाया कॉलोनी से 15 वर्षीय किशोर, कैलाश नगर से महिला, केडी मेडिकल कॉलेज से युवती, छाता से 17 वर्षीय किशोर, शिवपुरी से 19 वर्षीय युवती, ग्वालियर निवासी महिला के साथ दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। बुधवार को चार हजार से अधिक सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
अपने हाथों को समय-समय पर धोते रहें। समय-समय पर साबुन और पानी से हाथ धोएं, या आप चाहे तो एक अल्कोहॉल बेस्ड सैनिटाइजर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सैनिटाइजर को हाथों पर अच्छी तरह लगाएं, इससे अगर आप के हाथ पर वायरस मौजूद हुआ भी तो समाप्त हो जाएगा। - डॉ. पीयूष चतुर्वेदी, मेडिकल ऑफिसर, संयुक्त जिला अस्पताल

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें