फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्रों को दी गई विधिक जानकारी

Sun, 16 Nov 2025 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को विधिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपर जिला जज ने कहा कि भारत में छात्रों के संवैधानिक अधिकार दिए गए हैं, इनमें शिक्षा का अधिकार, गुणवत्ता का अधिकार, सूचना का अधिकार, भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार आदि शामिल है। उन्होंने कर्तव्यों तथा अपराधों से उत्पन्न समस्याओं के निराकरण के लिए कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। छात्रों को न्यायाधीश बनने की प्रक्रिया भी बताई। विद्यालय के अध्यापक अभिषेक पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि अपर जिला जज विजय कुमार, कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस एडवोकेट का विद्यालय प्रबंधक विनीत जाजू एवं प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह पाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षक संदीप त्रिपाठी, गोपाल राघव, सर्वेंद्र पुंडीर, अभिषेक गुप्ता उमाकांत माहेश्वरी, विनीत माहेश्वरी रवि राठौर, थान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें