कासगंज। रेलवे ने छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए मथुरा छावनी-छपरा स्पेशल ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया है। ट्रेन का संचालन 25 अक्तूबर को मथुरा छावनी से छपरा के लिए किया जाएगा। वहीं छपरा-मथुरा छावनी स्पेशल ट्रेन 28 अक्तूबर को चलेगी। ट्रेन का संचालन होने से यात्रियों को आने जाने में सहूलियत होगी।
छठ पर्व मनाने के लिए दूर दराज से लोग अपने घरों की ओर लौटते है। इससे ट्रेन में भीड़ अधिक रहती है। पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए मथुरा छावनी-छपरा-मथुरा छावनी स्पेशल ट्रेन चलाने का रेलवे ने निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन संख्या 05066 मथुरा छावनी से छपरा के लिए एक फेरा 25 अक्टूबर को चलाया जाएगा।
यह ट्रेन मथुरा छावनी से रात 11:50 बजे चलने के बाद दूसरे दिन हाथरस सिटी से रात 12:29 बजे, कासगंज 1:35 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र 1:52 बजे, बदायूं 2:50 बजे, बरेली जंक्शन 3:45 बजे, बरेली सिटी 4:10 बजे, इज्जतनगर 4:30 बजे, भोजीपुरा 4:50 बजे, पीलीभीत 5:35 बजे, पुरनपुर 7 बजे, मैलानी 8:00 बजे, लखीमपुर 8:45 बजे, सीतापुर 9:40 बजे, बुड़वल 11:25 बजे, गोण्डा दोपहर 105 बजे, मनकापुर 1:37 बजे, बस्ती 2:37 बजे, खलीलाबाद 3:15 बजे, गोरखपुर 4:10 बजे, कप्तानगंज 5:15 बजे, रामकोला 5:42 बजे, पड़ौना 6:02 बजे, थावे 7:45 बजे, दिघवड़ा दुबौली रात 9:12 बजे, मशरख 9:34 बजे होते हुूए छपरा रात 10: 45 बजे पहुंचेगी।
वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 05065 छपरा से मथुरा छावनी के लिए स्पेशल ट्रेन का 28 अक्टूबर को एक फेरा चलाया जाएगा। छपरा से रात 8 बजे छूटने के बाद इसी मार्ग से होते हुए दूसरे दिन मथुरा छावनी 7:20 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में दो एसएलआर सहित 16 कोच लगाए गए हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन के एक-एक फेरा मथुरा छावनी -छपरा-मथुरा छावनी के लिए बढ़ाया गया है।