फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: BEO Mathura furious for not coming to the teacher's cabin

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा ब्लॉक में कार्यरत एक शिक्षिका मानव संपदा पोर्टल पर अपनी फीडिंग सही कराने के लिए बीआरसी के लिपिक के पास गईं। अचानक पहुंचे बीईओ ने शिक्षिका को देखकर डांटते हुए कहा कि मेरी केबिन में आए बिना बीआरसी कक्ष में कैसे आईं। इस पर शिक्षकों में रोष है।
विज्ञापन

एक अन्य शिक्षक ने अपना आकस्मिक अवकाश का प्रार्थनापत्र 6:30 पर डाला, अवकाश स्वीकृत करने के स्थान पर खंड शिक्षा अधिकारी ने उसे सुबह 8:15 बजे अस्वीकृत कर दिया, साथ ही सुबह 8:05 बजे उसी विद्यालय का निरीक्षण कर संबंधित अध्यापक को अनुपस्थिति किया गया। बताया जा रहा है कि बीईओ को पूर्व कार्यरत जनपद कासगंज के ब्लॉक पटियाली, गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा में भ्रष्टाचार, खराब कार्यप्रणाली, अध्यापकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत के जांच में सही पाए जाने पर वहां के तत्कालीन डीएम ने कार्रवाई और अन्यत्र स्थानांतरित के लिए लिखा था। तब इन्हें जनपद मथुरा में तैनाती दी गई।
उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अतुल सारस्वत एवं जिला महामंत्री लक्ष्मी नारायण ने बताया कि बीईओ की कार्यप्रणाली के संबंध में शीघ्र ही जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे और इनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराने की मांग की जाएगी। प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत का कहना है कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा और प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें