फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन के रसिक संतों के पदों को गा रहे हैं अनूप जलोटा

विज्ञापन
वृंदावन में पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा एलबम का विमोचन करते हुए। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। भजन सम्राट अनूप जलोटा ने बुधवार को श्रीधाम वृंदावन में रसिक संतों के पदों पर आधारित एलबम को लांच किया। मेरो राधावल्लभ लाल नाम के इस एलबम में स्वयं भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं सूफी गायक जेएसआर मधुकर एवं सुप्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन ने ब्रजरसिक संतों के पदों को गाया है।
विज्ञापन

वृंदावन निवासी जेएसआर मधुकर ने बताया कि इस एलबम के पद में जोई जोई प्यारो करें सोई मोहे भावे, जाने दे ओ बनवारी, जय जय राधा वल्लभ लाल मन रखियो अपने चरनन में, जय जय राधा वल्लभ श्री हरिवंश, चलो सब मिल सकी सज धज आदि पद गाए हैं। इसके लॉचिंग में डॉ. संजय कृष्ण सलिल, गिरीश भारती, शिवसेना के सदस्य इंदु भूषण स्वामी, राकेश कुमार शर्मा, शिवकुमार भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें