फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अलीगढ़ की युवती के हत्यारोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। रमणरेती पुलिस चौकी क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस मामले में मृतका की मां ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना अकबराबाद के बहादुरपुर क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय डोली वृंदावन में रमणरेती क्षेत्र स्थित कृष्ण बलराम रेजीडेंसी में सुयश त्रिपाठी नामक व्यक्ति के साथ रहती थी। बीते बृहस्पतिवार की शाम सुयश, डोली को अचेत अवस्था में जिला संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली पहुंचीं मृतका की बहन भाग्यश्री और मां उर्मिला ने बेटी की हत्या का आरोप सुयश त्रिपाठी पर लगाया। शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए मृतका की तहरीर पर सुयश के खिलाफ शुक्रवार को हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए शनिवार को जेल भेज दिया है।
प्रभारी कोतवाल जगदीश प्रसाद ने बताया कि युवती विज्ञापन देखकर एनजीओ में काम के लिए वृंदावन आई थी। यहां एनजीओ संचालक सुयश ने निर्धारित वेतन से कम दिया गया। लेकिन दोनों के बीच कुछ दिन बाद नजदीकियां हो गईं। एक साथ रहने लगे। त्रिपाठी का कहना है कि उसने डोली से शादी कर ली थी, लेकिन कुछ दिन पहले अपने घर से लौटने के बाद वह उससे पांच लाख रुपये बैंक एकाउंट में डालने या फिर फ्लैट नाम करने की जिद करने लगी। इससे विवाद होने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें