मथुरा में टैंटीगांव-सुरीर मार्ग पर हेतन क्नीनिक के समीप हुई मैक्स पिकअप और ट्रैक्टर की भिड़त में पांच महिलाओं समेत छह की मौत का कारण ड्रिंकिंग एंड ड्राइविंग रही। सुरीर पुलिस ने नशे में धुत्त ट्रैक्टर चालक नगला मौजी निवासी देवेंद्र को हिरासत में लिया है।
पुलिस की मानें तो हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर चालक काफी नशे में धुत्त था। सड़क हादसे का कारण शराब पीकर ट्रैक्टर चलाना बनी है। वहीं मैक्स पिकअप की ट्रैक्टर से भिड़ंत होते ही पिकअप सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सभी मदद को पुकारने लगे। करीब आधा घंटे की चीख पुकार के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया।
हादसे के समय मैक्स पिकअप में करीब 24 लोग बैठे हुए थे। आमने-सामने से हुई टक्कर में ट्रैक्टर मैक्स अप घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। इससे उसमें सवार लोगों मदद को चीख पुकार करने लगे। काफी दूर तक खींचने के बाद बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रौला रुक सका।