फिरोजाबाद के सिरसागंज में सोथरा चौराहे पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के छह लोगों की चिताएं एक साथ जलीं। गांव में इस दृश्य ने हर आंख को भिगो दिया। शाम को परिवार के दोनों बेटे भी गांव में पहुंचे। उनको लोगों ने मुश्किल से संभाला।
बता दें कि रविवार को हुए हादसे में मृत वैगनआर सवार सेवानिवृत्त सैनिक चोब सिंह और उनकी पत्नी का शव गांव चंदरई में एक चिता पर रखा गया। पप्पू और उनकी पत्नी के शव भी एक ही चिता पर रखे गए।
सतेंद्र और रामप्रकाश के शवों को अलग-अलग चिताओं पर रखकर मुखाग्नि दी। सेना रिटायर्ड हुए चोब सिंह के दो बेटे सुरजीत और संदीप भी सेना में हैं। सुरजीत की तैनाती बारामूला में है, जबकि संदीप की तैनाती लद्दाख में है।