मथुरा। यमुनोत्री से यमुना जल लेकर आई पदयात्रा का ब्राह्मण महासभा ने स्वागत किया।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। यमुना छठ पर मां कालिंदी के अभिषेक के लिए यमुना जल लाने के लिए यमुनोत्री गई भक्तों की टोली ब्रजभूमि आ गई है। शुक्रवार को इस टोली का वृंदावन में ठाकुर रसिक बिहारी मंदिर के समक्ष स्वागत किया।
इस यात्रा का नेतृत्व समाजसेवी रंजीत पाठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को कालिंदी अत्यंत प्रिय हैं। यमुना छठ के अवसर पर यमुनोत्री से लाए गए जल से मां यमुना महारानी का अभिषेक किया जाएगा। 20 मार्च को यमुना भक्तों की टोली ने लगभग 700 किलोमीटर की यात्रा करते हुए वृंदावन में प्रवेश किया।
स्वागत करने वालों में ब्राह्मण महासभा के संरक्षक सुरेशचंद्र शर्मा, अध्यक्ष महेश भारद्वाज, कृष्णचंद्र गौतम, रामनारायण ब्रजवासी, मुरारी थोकदार, वंशी तिवारी, गोपाल शरण शर्मा, प्रेमवल्लभ शर्मा, गिरधारी थोकदार, कृष्णदास शर्मा, गुड्डू शर्मा, भूरी सिंह शर्मा, गोविंद बौहरे, विनायक भारद्वाज, संदीप शास्त्री, माधव शर्मा, केशव शर्मा आदि मौजूद रहे।