फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बंदरों का आतंक, हमले में 80 साल की महिला घायल

Tue, 22 May 2018 10:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मथुरा में बंदरों का आतंक
विज्ञापन
मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन कर लौट रही बुजुर्ग महिला पर बंदरों ने को हमला कर दिया। हमले से गिरी महिला की कूल्हे की हड्डी टूट गई है। उसको गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


महौली की पौर चौबिया पाड़ा की रहने वाली 80 वर्षीय कमला देवी मंगलवार सुबह द्वारिकाधीश मंदिर में राजभोग की आरती करने र्गइं थीं। जब वो लौट रही थी तभी गूजर हट्टा क्षेत्र में बंदरों ने उनके चश्मे पर झपट्टा मारा। 

चश्मा उतारने में असफल रहे बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे वो गिर गई और उनकी कूल्हे की हड्डी टूट गई। स्थानीय लोगों ने बंदरों को किसी तरह भगा कर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों की अधिक संख्या लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। नगर निगम द्वारा इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

चार दिन पूर्व इसे लेकर एक व्यक्ति ने होलीगेट पर धरना भी दिया था। जिसे संयुक्त नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें