मथुरा में शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड बाबू और 35 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जिला चयन समिति की बैठक में इसका फैसला लिया गया है।
बीएसए को आदेश दिया गया कि वो इनकी नियुक्तियां स्थायी रूप से निरस्त कर संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
मंगलवार को बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में हुए शिक्षक भर्ती के फर्जीवाड़े को लेकर जिला चयन समिति की बैठक हुई। इसमें शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।