फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में यमुना की खादर में डूबे 500 घर, पलायन कर रहे लोग

Thu, 02 Aug 2018 10:24 AM IST
अरुण अनु, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
खादर में डूबे 500 घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृष्ण की नगरी पर यमुना का कोप बढ़ता ही जा रहा है। जयसिंह पुरा की खादर में बने 500 घरों को यमुना के पानी ने घेर लिया। बाढ़ में फंसे लोग सामान लेकर सुरक्षित स्थानों को पलायन कर रहे हैं। बुधवार को डीएम ने बाढ़ प्रभावी क्षेत्र का दौराकर सुरक्षित स्थान तक जाने की अपील की।
विज्ञापन


यमुना में आई बाढ़ ने मथुरा में अब तक 500 से अधिक मकानों को अपने आगोश में ले लिया। जयसिंह पुरा क्षेत्र की यमुना खादर में बनी गणेश धाम और अन्य कालोनियों में रह रहे सैकड़ों परिवार बाढ़ में फंस गए हैं। यह लोग किसी तरह से अपने घरों के सामान को लेकर सुरक्षित स्थानों तक जा रहे हैं। 

सोमवार से मंगलवार तक करीब 300 परिवार यमुना की चपेट में आ गए थे। बुधवार की शाम तक 200 और घर डूब गए। यमुना की खादर में जो परिवार यमुना के पानी से घिर चुके हैं उनमें आमिर, भोला, भगत जी, जय सिंह, जमील, बबलू, आबिद, जाविद, शाजिद, इरशाद, राजू, देव सिंह, अमर सिंह आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन


बाढ़ में घिरे लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रह है। बुधवार तक उनके पास कोई प्रशासनिक मदद नहीं पहुंच सकी। बुधवार को डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और उनके साथ अन्य अधिकारियों ने यमुना की खादर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। 
Trending Videos
विज्ञापन

उनके द्वारा क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की और उन्हें प्रशासन द्वारा बिरला मंदिर में तैयार शिविर में पहुंचने की सलाह दी। डीएम ने बताया कि हमने लोगों को चेतावनी दे दी है कि वह लोग घरों से निकलकर राहत शिविर में पहुंचें।

अब आई डुगडुगी याद
जब यमुना की पानी में करीब 500 घर फंस गए हैं तब जाकर प्रशासन को इन क्षेत्रों में डुगडुगी बजाकर चेतावनी देने की याद आई है। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि प्रशासन ने पहले से चेतावनी दी होती तो लोग यमुना प्रभावित इस क्षेत्र से निकलकर सुरक्षित स्थानों तक जा सकते थे। जानकारी रहे डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बाढ़ प्रभावी क्षेत्र में जाकर कहा कि डुगडुगी बजाकर चेतावनी दी जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें