फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव: आगरा में आरक्षण से बिगड़ा वार्डों का गणित, मेयर पद को लेकर असमंजस

Sun, 04 Dec 2022 09:59 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

नगर निगम में 2017 के चुनाव में 90 वार्ड थे। इस बार 100 वार्डों में चुनाव होगा। यानी 10 पार्षद पहली बार चुनाव लड़ेंगे। 100 वार्डों में 33 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 
विज्ञापन
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम के लिए सभी 100 वार्डों का आरक्षण जारी हो चुका है। वार्डों के आरक्षण से दिग्गजों का गणित बिगड़ गया है। हालांकि मेयर पद के आरक्षण को लेकर असमंजस बरकरार है। शनिवार को मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण जारी होना था, लेकिन नहीं हो सका। रविवार या सोमवार को यह जारी हो सकता है। 
विज्ञापन


नगर निगम में 2017 के चुनाव में 90 वार्ड थे। इस बार 100 वार्डों में चुनाव होगा। यानी 10 पार्षद पहली बार चुनाव लड़ेंगे। 100 वार्डों में 33 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जिनमें अनुसूचित जाति, पिछड़ा जाति के अलावा सामान्य वर्ग की महिलाएं प्रत्याशी हो सकती हैं। 100 वार्डों में 20 वार्ड ऐसे हैं जहां आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नए परिसीमन में क्षेत्र बदलने से भी दावेदारों के लिए सफर चुनौतीपूर्ण है। कई क्षेत्र ऐसे हैं जो मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी भी है। 

जनवरी में हो सकते हैं चुनाव

नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां काफी हद तक पूरी हो चुकी हैं। आयोग ने आरक्षण भी जारी कर दिया है। जिले में 13 नगर निकायों में चुनाव होगा। दिसंबर तक सभी चुनावी तैयारियां खत्म हो जाएंगी। ऐसे में जनवरी के पहले सप्ताह में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। जिले में एक नगर निगम, पांच नगर पालिका और सात नगर पंचायत में चुनाव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें