फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई ने 67 रन से यंग स्टार क्लब को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रेलवे मैदान रठेरा पर चल रही दीपू यादव स्मृति ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को सैफई और यंग स्टार मैनपुरी के बीच मैच खेला गया। सैफई ने रोमांचक मुकाबले में 67 रनों से जीत दर्ज की। टीम के आनंद को पांच विकेट और 65 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सैफई के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में पांच विकेट खोकर 188 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से आनंद ने 65, सौरभ ने 37, अनुज ने 22 और नवीन ने 17 रन का योगदान दिया। यंग स्टार क्लब मैनपुरी के गेंदबाज उदित और रंजती ने दो-दो, हर्ष ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार मैनपुरी की पूरी टीम 121 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। टीम की तरफ से शायल ने 33, उमेश ने 18, अंशुल ने 13 और विशाल ने 11 रन का योगदान दिया।
सैफई के गेंदबाज आनंद ने पांच, अभय, अमरदीप और मंजीत ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। मुन्ना राजपूत और निर्दोश यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई। स्कोरिंग अनुज यादव ने की। अमित चौहान ने आंखों देखा हाल सुनाया। पूर्व में मंगलवार के मैच का शुभारंभ रॉयल फ्रेंड्स क्लब के मैनेजर बादाम सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। शिक्षक नेता प्राणेश यादव, विनोद यादव, अलकेश यादव, गौतम यादव, प्रेमचंद फौजी, महाराज सिंह यादव, बोबी यादव, कर्मवीर यादव, मोनू यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें