फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी से ठिठुरा जनजीवन, छह डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
स्टेशन रोड पर घने कोहरे में लाइट जलाकर चलते वाहन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार सुबह चारों तरफ घना कोहरा छाया रहा। इससे तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिक सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। हालांकि दिन में धूप निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत जरूर मिली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सर्दी सोमवार से अधिक थी। चारों तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। सुबह नौ बजे तक कोहरे के चलते वाहन चलाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्द हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।
न्यूनतम तापामन में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बर्फीली हवाएं धूप निकलने तक लोगों को बेहाल करती रहीं। हालांकि सुबह 11 बजे के करीब धूप निकली तो गलन से कुछ राहत मिली। दिन में धूप से मौसम में कुछ गर्माहट आई। हालांकि शाम होते ही फिर से गलन ने लोगों को परेशान किया। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अभी मकर संक्रांति तक कोहरा और सर्दी अधिक रहने की संभावना है। इसके बाद सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें