फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फर्जी कंपनी बनाकर 2.26 करोड़ की ठगी का मास्टर माइंड गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फर्जी कंपनी बनाकर निवेश कराने के नाम पर सात लोगों से 2.26 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड सत्यप्रकाश तित्तल को कमला नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने अपनी पत्नी और रिश्तेदार व मित्रों के साथ मिलकर कंपनी खोली थी। लोगों को प्रभाव में लेने के लिए आलीशान कोठी किराये पर ली थी। मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद अब उसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अब्बास अली ने बताया कि आरके पुरम, ताजनगरी निवासी मनीष शर्मा ने थाना कमला नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें एफ ब्लॉक, कमला निवासी सत्यप्रकाश तित्तल, वर्षा तित्तल, विक्रम तित्तल, विशाल तित्तल, चमरौली शमसाबाद निवासी युवराज सिंह, उसकी पत्नी सपना सिंह, इंदिरा पुरम कॉलोनी निवासी राहुल सोनी और उसकी पत्नी कुसुमलता सोनी को नामजद किया था। आरोप है कि सत्यप्रकाश ने एसबीएनएल वर्ल्ड नामक कंपनी बनाकर इसमें निवेश करने पर कई गुना लाभ देने की बात कही। 15, 19 और 30 महीने की योजनाएं बताईं। इनमें निवेश करने पर धनराशि दोगुनी करने का आश्वासन दिया। जनवरी 2023 से नवंबर 2025 तक लोगों से करोड़ों की धनराशि नकद और खातों में ट्रांसफर करवाई। कई लोगों को लाभांश भी दिया, ताकि भरोसा बढ़ सके। पीड़ित मनीष ने बताया कि आरोपियों ने जिस नोटरी का शपथपत्र दिया, जांच में पता चला कि उसकी 2022 में ही मृत्यु हो चुकी है।
-। अंगरक्षकों के साथ चलता था मास्टरमाइंड, रिश्तेदार पार्टनर

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी जांच में पता चला कि सत्यप्रकाश ने अपनी पत्नी, भतीजे सहित अन्य रिश्तेदार के साथ एक कंपनी बनाई थी। इसके लिए कमला नगर में 55 हजार रुपये प्रतिमाह पर एक कोठी को किराए पर लिया। इसमें गार्ड तैनात किए। आलीशान दफ्तर बना लिया। अपने साथ चलने के लिए चार अंगरक्षक भी तैनात किए थे। लग्जरी कार में चलता था। जब भी कोई व्यक्ति दफ्तर में योजना के बारे में जानकारी करने जाता था तो उन्हें सपने दिखाता था।
विज्ञापन


-। गिरफ्तार करते ही तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में सब सामान्य

डीसीपी सिटी ने बताया कि विश्वास दिलाने के लिए शपथ पत्र और चेक तक थमा देता था। कई बार पीड़ितों को गोवा की ट्रिप पर भी ले गया। समयावधि पूरी होने पर जब लोगों ने रकम मांगी तो फर्जीवाड़े का पता चला। मामले में सत्यप्रकाश तित्तल को शुक्रवार को टूंडला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पकड़ते ही बीमारी का बहाना बनाने लगा। हृदय संबंधी बीमारी बताई। कहा कि सीने में दर्द हो रहा है। इस पर पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में चेकअप कराया। मगर वो पूरी तरह से फिट मिला। इस पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इनसे ली रकम

आरके पुरम निवासी मनीष शर्मा और उनकी पत्नी से 43.45 लाख रुपये

अदिति विहार निवासी मनीष देवनानी और उनकी पत्नी से 22.40 लाख रुपये।

राहुल विहार निवासी दीपक गुप्ता और उनकी पत्नी से 15.10 लाख रुपये।

शहीद नगर निवासी अभिषेक शर्मा और उनकी पत्नी से 25.80 लाख रुपये।

फिरोजाबाद निवासी विभव वर्मा से 85 लाख रुपये।

फिरोजाबाद निवासी अनिल कुमार मिश्रा से 27 लाख रुपये।

फिरोजाबाद रंजन चतुर्वेदी से 8 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें