फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो राज्यों को जोड़ने वाले अटेर पुल की मरम्मत, भरीं दरारें

Sun, 28 Jun 2026 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: अमर उजाला इंपैक्ट: अटेर पुल की दरारें भरी, हो रही मरम्मत
विज्ञापन
बाह। मध्य प्रदेश के भिंड एवं उत्तर प्रदेश के जैतपुर को जोड़ने वाले चंबल नदी के अटेर पुल में आवागमन शुरू होने से पहले ही दरार दिखने पर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। अमर उजाला ने 25 जून के अंक में ‘दो राज्यों को जोड़ने वाले अटेर पुल में आई दरार, रेलिंग भी टूटी’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर जिम्मेदारों का ध्यान खींचा था। नतीजतन, शनिवार को अटेर पुल की मरम्मत कर दरारें भर दी गईं। उखड़ी रेलिंग और सीमेंट को भी ठीक किया जा रहा है। 125 करोड़ की लागत में बन रहा अटेर पुल शुरू होने से पहले ही जर्जर होने पर ग्रामीणों संदीप कुशवाह, सचिन पुरवंशी, विकास यादव, विजय यादव, अरविंद शाक्य, लक्ष्मण सिंह नरवरिया, हरिओम ओझा, हरीशंकर सोनी, रछपाल पुरवंशी, मनोज यादव आदि ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई थी। पुल की मरम्मत एवं दरारें भरे जाने के बाद ग्रामीणों ने गुणवत्ता की जांच की मांग फिर से उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें