मथुरा में आग: गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जनपद के राया में मांट रोड पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने रात 3:00 बजे जूता और रेडीमेड के सामान के गोदाम में आग लग गई। कस्बा राया ठाकुर द्वारा निवासी अमित शर्मा पुत्र बिहारी मांट रोड पर ही फड लगाकर रेडीमेड और जूता चप्पल का सामान बेचता है। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने उसने एक दुकान में अपना गोदाम बना रखा है।
बताया गया कि तीन दिन पहले सामान खरीद कर लाया गया था और सामान गोदाम मे रख दिया। सोमवार रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने की जानकारी सुबह 3:00 बजे हुई। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण जलकर लाखों रुपये का माल राख हो गया है।