फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः फर्नीचर गोदाम में भयंकर आग, बुलानी पड़ी एयरफोर्स की दमकल

Thu, 26 Sep 2019 10:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कुर्सी गोदाम में आग लग गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहदरा में खत्ता पार्क के पीछे प्लास्टिक  के फर्नीचर के गोदाम में सोमवार रात भीषण आग लग गई। धुआं उठने पर मंगलवार तड़के चार बजे जानकारी हुई।
विज्ञापन


काबू पाने में 15 दमकलों को आठ घंटे लगे। तपिश और धुएं के दबाव से गोदाम की तीन मंजिला इमारत तेज धमाके के साथ धराशाई हो गई। आसपास के गोदामों और कारखानों की पांच इमारतों में दरारें आ गई।

आग लगने की वजह बेसमेंट में शार्ट सर्किट होना मानी जा रही है। सुनील प्लास्टिक फर्नीचर इंडस्ट्रीज नाम से यह फर्म कमला नगर के सुनील गर्ग की है। दो गोदाम और एक कारखाना है। जिस गोदाम में आग लगी, वहां सिर्फ कुर्सियां रखी थीं।
विज्ञापन


पास के गोदाम के चौकीदार रामनरेश ने धुआं देख सुनील कुमार को बताया। उनकी सूचना पर आधा घंटे में दमकल पहुंची। एसएसपी बबलू कुमार भी मौकेपर पहुंचे।
विज्ञापन

शाहदरा में कुर्सी गोदाम में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पत्तल गोदाम तक पहुंची आग
कुर्सी गोदाम से सटा दोना-पत्तल गोदाम है। यह एत्मादपुर के सुभाष जैन का है। गोदाम में आग की लपटें पहुंच गईं। देखते ही देखते एक हिस्से में आग फैल गई। जैन ने बताया कि उनका 10 से 15 लाख का नुकसान हुआ है।

 एयरफोर्स की दमकल भी लगानी पड़ी
आग बुझाने के लिए मथुरा, फिरोजाबाद, केंद्रीय आयुध डिपो और एयरफोर्स की दमकल लगानी पड़ीं। आगरा की आठ दमकल लगी थीं। कुल 15 दमकलों को लगाया गया।

 ट्रैफिक थमा, बिजली बंद की गई
सुबह आठ बजे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस कारण हाईवे का ट्रैफिक बाधित हो गया। दमकलें भी खड़ी थीं। पुलिस ने भीड़ को हटाया। तब जाकर दो घंटे बाद ट्रैफिक खुला। आग फैलती देख टोरंट पॉवर ने इस क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी थी। यह दोपहर 12 बजे चालू की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें