शाहदरा में खत्ता पार्क के पीछे प्लास्टिक के फर्नीचर के गोदाम में सोमवार रात भीषण आग लग गई। धुआं उठने पर मंगलवार तड़के चार बजे जानकारी हुई।
काबू पाने में 15 दमकलों को आठ घंटे लगे। तपिश और धुएं के दबाव से गोदाम की तीन मंजिला इमारत तेज धमाके के साथ धराशाई हो गई। आसपास के गोदामों और कारखानों की पांच इमारतों में दरारें आ गई।
आग लगने की वजह बेसमेंट में शार्ट सर्किट होना मानी जा रही है। सुनील प्लास्टिक फर्नीचर इंडस्ट्रीज नाम से यह फर्म कमला नगर के सुनील गर्ग की है। दो गोदाम और एक कारखाना है। जिस गोदाम में आग लगी, वहां सिर्फ कुर्सियां रखी थीं।
पास के गोदाम के चौकीदार रामनरेश ने धुआं देख सुनील कुमार को बताया। उनकी सूचना पर आधा घंटे में दमकल पहुंची। एसएसपी बबलू कुमार भी मौकेपर पहुंचे।