फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आंवलखेड़ा के टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; एक घंटे तर रही दहशत

Wed, 29 Apr 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बरहन के आंवलखेड़ा में देर रात टेंट गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
टेंट गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आंवलखेड़ा में सोमवार देर रात एक टेंट गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कई घंटे बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग लाखों का सामान अपने आगोश में ले चुकी थी। गनीमत रही कि आग एक ही कमरे में फैली, जिससे अन्य कमरों में रखा सामान जलने से बच गया।
विज्ञापन

गांव गढ़ी रामबख्श थाना बरहन निवासी हरीश चौहान की आंवलखेड़ा में गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के पास हरीश टेंट हाउस व फोटो स्टेट की दुकान है। फोटो स्टेट की दुकान के अंदर टेंट का गोदाम है। सोमवार रात करीब 9 बजे हरीश फोटो स्टेट की दुकान और टेंट गोदाम को बंद कर घर चले गए थे, जिसमें देर रात आग लग गई।

बताया गया है कि दुकान पड़ोसी गजेंद्र उर्फ ढिल्ला, जो गोवर्धन परिक्रमा कर रात करीब 11 बजे घर लौटे थे, उन्होंने टेंट गोदाम से धुआं उठता देखा। उन्होंने तुरंत हरीश चौहान को सूचना दी। सूचना मिलते ही टेंट स्वामी व परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखे वेल्डिंग मशीन, गद्दे, रजाई, चादर, चांदनी अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

वहीं, आग की गर्मी से कमरा फट गया जिससे उसकी छत के पत्थर टूटकर नीचे गिर गए। गनीमत रही कि आग एक ही कमरे में प्रवेश कर पाई, जिससे उसमें रख सामान ही जल पाया यदि अन्य कमरों में आग पहुंच जाती तो नुकसान कई गुना हो सकता था। टेंट संचालक हरीश चौहान के अनुसार, इस हादसे में करीब 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें