फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सराफा कारोबारी के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sat, 25 Jun 2022 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

आग की घटना उस वक्त हुई, जब सराफा कारोबारी परिवार सहित शादी समारोह में गया हुआ था। मोहल्ले के लोगों ने उनको सूचना दी। आग से घरेलू सामान, फर्नीचर, एसी, फ्रीज सहित अन्य सामान जल गया है। 
विज्ञापन
सराफा कारोबारी के मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के पुरानी आबादी वाले गली मिट्ठूलाल क्षेत्र में शुक्रवार की रात सराफा कारोबारी के बंद मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग में इलेक्ट्रानिक उपकरण, एसी, टीवी, वाशिंग मशीन सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। घटना उस वक्त हुई, जब परिवार के लोग शादी समारोह में गए थे।

विज्ञापन


अग्निकांड की घटना गली मिट्ठूलाल के सराफा कारोबारी अभिनव गहलौत के घर हुई। बताया गया कि अभिनव अपने परिवार के साथ शहर के कन्हैया लाल मैरिज होम में विवाह समारोह में गए था। घर बंद था। इसी बीच शॉर्ट सर्किट से घर के अंदर जाने वाली मेन लाइन में आग लग गई। यह मेन लाइन घर के जंगले से होकर जाती है। जैसे ही आग तेज हुई तो कमरे का सामान लपटों के साथ जलने लगा। घर के जंगले से बाहर लपटें निकलने लगीं। 

रात 12 बजे बुझाई जा सकी आग 

मकान में रहने वाले किरायेदारों और आसपास के लोगों ने जब आग देखी तो शोर मचा दिया। मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर आ गई। अभिनव को भी फोन कर सूचना दी गई। अभिनव और परिवार के लोग घर वापस आ गए। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। रात साढ़े 10 बजे से पहले लगी आग को दमकलकर्मियों ने 12 बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। 

Trending Videos
विज्ञापन

आग में काफी सामान जला 

आग में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वायरिंग जलने के कारण काफी तीव्र दुर्गंध उठ रही थी। धुआं छंटने के बाद लोगों ने घर में प्रवेश किया तो काफी सामान जला पाया। वाशिंग मशीन, एसी, दरवाजे, खिड़की, फर्नीचर व अन्य घरेलू सामान जल गया। इनकी कीमत 4 लाख रुपये से अधिक बताई गई। 

सीएफओ आनंद रजनीश ने बताया कि गली मिट्ठू लाल में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल आग पर काबू करने के लिए दमकलकर्मियों को दमकल के साथ भेजा गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और आग को पूरे घर में फैलने से रोक लिया। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें