फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दर्दनाक हादसा: शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, जिंदा जल गया मकान मालिक; गांव गया था पूरा परिवार

Sat, 27 Apr 2024 11:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नगला किशनलाल में शुक्रवार देर रात एक घर में आग लग गई। इस घटना में घर के अंदर सो रहे मकान मालिक की जिंदा जलकर मौत हो गई। 
विज्ञापन
जिंदा जल गया मकान मालिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनापार स्थित नगला किशनलाल में शनिवार तड़के घर में आग लगने से कमरे में सो रहे सत्यप्रकाश की जिंदा जलकर मौत हो गई। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया। दमकलें भी मौके पर पहुंचीं। आग शाॅर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सत्यप्रकाश (48) मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। ट्रांस यमुना थाने के एसओ सुमनेश विकल ने बताया कि हादसा तड़के करीब 3:30 बजे हुआ। सत्यप्रकाश की पत्नी राजनदेवी अपने बच्चों अंशिका, शशि और रवि को लेकर गेहूं की कटाई करने हाथरस गई हुई थीं। घर में सत्यप्रकाश और उनका साला गिरीश थे। एक कमरे के घर में ही गृहस्थी का पूरा सामान और रसोई भी थी। गिरीश छत पर जाकर सो गए जबकि सत्यप्रकाश कमरे में सो रहे थे।

गिरीश ने अपनी बाइक भी कमरे में रख दी थी। रात को किसी वक्त शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। बिस्तर में आग लगने से पूरे कमरे में धुआं भर गया। सत्यप्रकाश को बच निकलने का मौका नहीं मिल सका। पड़ोसी जितेंद्र की आंख खुली तो उसने पड़ोस के कमरे से धुआं उठते देखकर शोर मचा दिया। आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने आग बुझाने के लिए दरवाजा तोड़ा। पानी डालकर आग बुझा दी।
विज्ञापन

आसपास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक सत्यप्रकाश की मौत हो चुकी थी। दोपहर को परिजन भी घर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने बताया कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगने का अंदेशा है। जांच की जा रही है।

कमरे में धुआं भरने से हुआ अचेत
पुलिस ने बताया कि कमरे में आग लगने पर धुआं भर गया था। धुएं के कारण सत्यप्रकाश बेहोश हो गया था। उसे अपने बचाव का मौैका भी नहीं मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आग इतनी भड़क चुकी थी कि वह दरवाजे तक भी नहीं पहुंच पाया। अंदर ही फंस गया था। पड़ोसियों को जब तक जानकारी हुई, तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें