फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एत्माद्दौला में प्लास्टिक ब्रश बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

Sun, 26 Jun 2022 02:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 टेढ़ी बगिया क्षेत्र में रविवार दोपहर एक प्लास्टिक ब्रश की फैक्टरी में भीषण आग लग गयी। घटना की सूचना तुरंत इलाका पुलिस और फायर स्टेशन को दी गई। दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
 
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एत्माद्दौला की टेढ़ी बगिया क्षेत्र में रविवार दोपहर को प्लास्टिक ब्रश  बनाने की फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी के पीछे इस्लाम नगर मोहल्ला है। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गई।  फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


नेहरू नगर के रहने वाले विनोद मित्तल की मित्तल कॉर्पोरेशन नाम से प्लास्टिक के ब्रश बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी में प्लास्टिक के ब्रश भरे हुए थे, जिससे आग ने और भयानक रूप ले लिया। कर्मचारी आग की लपटे देखते ही ही तुरंत फैक्टरी से बाहर निकले। उधर जब लोगों ने फैक्टरी से आग का लपटों को उठते हुए देखा, तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस और फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने का प्रयास  शुरू कर दिया गया। बताया गया है कि आग को बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी परेशानी हुई।  फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें