फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की खुशियां हुईं राख: दुकान में लगी भीषण आग, आंखों के सामने जल गया लाखों का सामान

Sat, 07 Nov 2026 10:37 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के खेरागढ़ में बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख लोगों को जानकारी हुई। माैके पर पहुंची दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
दुकान में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरागढ़ कस्बे के सैंया रोड स्थित बाबूलाल कॉलोनी में शनिवार रात करीब आठ बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन




पीड़ित श्याम सिंह अपने मकान में ही प्रिंटर, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। शनिवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर पर थे। इसी दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख परिजनों को जानकारी हुई। दुकान खोलकर देखा तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन दल ने पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। श्याम सिंह के भाई संजय तोमर ने बताया कि आग में एसी, फ्रिज, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। दुकान में हुए भारी नुकसान से दुकान स्वामी श्याम सिंह का रो रोकर बुरा हाल है। दिवाली से ठीक पहले हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां फीकी कर दीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें