आगरा के फतेहपुर सीकरी में शनिवार शाम रेलवे लाइन किनारे खंभा संख्या 46/15, फाटक संख्या 39 के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। माैके पर आरपीएफ के एएसआई शिव नारायण यादव फोर्स के साथ पहुंच गए। जांच शुरू कर दी। साथ ही शव की शिनाख्त के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में मालगाड़ी से टकराकर मौत होने की बात सामने आ रही है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस और आरपीएफ द्वारा मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के गांवों और क्षेत्र में भी मृतक के बारे में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल रेलवे पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।