फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिवाली की रात आगरा में बड़ा हादसा, जूता फैक्टरी धू-धूकर जली; पांच दमकलों ने लपटों पर पाया काबू

Mon, 09 Nov 2026 09:18 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में दिवाली के जश्न के बीच जूते की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन लपटों पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
 
विज्ञापन
जूता फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के पास लक्ष्मी नगर कॉलोनी में दिवाली के जश्न के बीच जूते की एक फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों की सूचना पर फैक्टरी मालिक मनोज मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले फैक्टरी बंद कर कारीगरों का हिसाब-किताब करने के बाद वह चले गए थे। आग लगने के कारणों की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि काफी प्रयासों के बावजूद उस पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी और फायर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन एवं दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रहीं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें