फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हर तरफ छा गया अंधेरा, हवा में उड़ा सामान... मकान में धमाके का दिल दहला देने वाला VIDEO हुआ वायरल

Wed, 17 Sep 2025 11:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शमसाबाद मार्ग पर ट्रैवल एजेंसी संचालक के घर के बेसमेंट में सोमवार शाम को दो धमाके हुए। इससे घर में आग भी लग गई। उनकी पत्नी और मां घायल हो गईं। दरवाजे उखड़ और खिड़कियों के शीशे टूट गए। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
घर के बेसमेंट में दो धमाके - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शमसाबाद मार्ग पर सोमवार रात ट्रैवल एजेंसी संचालक के मकान में आग लगने के साथ दो धमाके हुए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें तेज धमाके से मुख्य दरवाजा उखड़कर दूर तक जा गिरा। खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। हादसे में संचालक की पत्नी और मां घायल हो गई थीं। धमाके का कारण साफ नहीं हो सका है।एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि धमाका कैसे हुआ था, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


प्रेमनगर मोहल्ला शमसाबाद मार्ग निवासी भानू प्रताप सिंह के बेटे राजेश तोमर ट्रैवल एजेंसी संचालक हैं। सोमवार रात 8 बजे उनकी मां जानकी देवी बेसमेंट के कमरे में गैस जला रही थी, उसी समय आग लगने के साथ दो तेज धमाके हुए थे। वहीं बहू साधना कमरे के ऊपर बने जाल पर बैठी थी। दोनों धमाके की चपेट में आने से घायल हो गई। जबकि बेटा मनोज और दीक्षा घर से बाहर गए थे। इस वजह से बच गए। मां और पत्नी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


 
Trending Videos

धमाका होने पर छाया गया था अंधेरा
पड़ोसी हिमांशी तोमर ने कहा कि घर पर मोबाइल फोन पर वीडियो देख रही थी। इसी दौरान तेज धमाका हुआ। जब बाहर निकलकर देखा तो चारों तरफ अंधेरा छाया हुआ था। लोग घरों से बाहर सड़क पर आ गए थे। राजेश के घर जाकर देखा तो उनकी पत्नी साधना और मां जानकी घायल अवस्था में थीं। 


 

घर के बाहर धुआं ही धुआं था
पड़ोसी साधना सिंह ने बताया कि राजेश के सामने ही घर है। धमाका इतना तेज था कि 500 मीटर दूरी तक के लोग सड़क पर आ गए थे। पूरी कॉलोनी में धुआं ही धुआं हो गया था। गनीमत रही की हादसे के दौरान कोई घर के सामने से नहीं गुजर रहा था।  

 
विज्ञापन

हादसे के बाद दादी और चाची झुलसी मिलीं
अंश कुमार ने बताया कि आग का एक गोला छत पर बने जाल को तोड़ता हुआ ऊपर निकल गया। पूरे मकान में अंधेरा छा गया। अंदर से बचाओ बचाओ की आवाजें आ रही थीं। दादी और चाची आग में झुलसी हुई थीं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें