फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षाएं बनी मजाक: पंगत की तरह बैठकर छात्र दे रहे थे परीक्षा, झुंड में हो रही थी नकल

Wed, 31 Aug 2022 08:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

किरावली के एक कॉलेज में पंगत की तरह बैठाकर परीक्षा कराई जा रही थी। दूसरे कक्ष में झुंड में नकल हो रही थी। विश्वविवद्यालय के नियंत्रण कक्ष से यह मामला पकड़ा गया। 
विज्ञापन
परीक्षा में सामूहिक नकल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं मजाक बनकर रह गईं। किरावली के केंद्र में पंगत में बैठाकर परीक्षा कराई जा रही थी। दूसरे कक्ष में झुंड में नकल हो रही थी। खंदारी परिसर में बने नियंत्रण कक्ष से ये हाल पकड़ में आया है। प्रभारी इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेज रहे हैं।

विज्ञापन


नियंत्रण कक्ष प्रभारी डॉ. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार (30 अगस्त) को सुबह की पाली में राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा थी। नियंत्रण कक्ष से केंद्रों पर हो रही परीक्षा की निगरानी की जा रही थी, इस वक्त ऑपरेटर ने एक कॉलेज में झुंड में नकल होने का दृश्य दिखा। इस पर देखा तो कॉलेज किरावली के मंगूरा स्थित महाराणा प्रताप कॉलेज था। 

विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजी रिपोर्ट 

एक कक्ष का हाल देखा तो गैलरी में मेज के दोनों ओर शादी-समारोह में उपयोग होने वाली लाल रंग की कुर्सियां लगी हैं, जिस पर परीक्षार्थी बैठ कर परीक्षा दे रहे हैं। ये सटकर बैठे हैं। दूसरे कक्ष के सीसी टीवी कैमरे पर नजर डाली तो यहां अराजक स्थिति दिखी। झुंड में परीक्षार्थी बैठे हैं और नकल कर रहे हैं। एक व्यक्ति बेंच के पास खड़ा है और प्रश्नपत्र हल करवा रहा है। इसकी वीडियो रिकार्डिंग और स्क्रीन शॉट भी लिए हैं। रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दी है। 

विज्ञापन

कक्ष और फर्नीचर नहीं तो कैसे बना दिए केंद्र

औटा अध्यक्ष डॉ. अनुराधा गुप्ता का कहना है कि बिना पूर्व तैयारियों के ही परीक्षाएं कराई जा रही हैं। जब फर्नीचर और कक्ष नहीं हैं तो कॉलेज केंद्र कैसे बना दिया। नकल करने वाले और सीसी टीवी कैमरे बंद होने वालों पर कार्रवाई में भी देरी की जा रही है।

जुर्माने के साथ परीक्षा केंद्र होगा डिबार 

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि पंगत में बिठाकर परीक्षा और नकल कराने की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। इसके आते ही परीक्षा केंद्र के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ जांच कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र को डिबार भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें