डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सचल दल ने मैनपुरी के भोगांव स्थित दो कॉलेजों में सामूहिक नकल पकड़ी है। कॉपियों में एक जैसे जवाब मिलने और परीक्षार्थियों के सवालों का उत्तर न दे पाने पर रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सचल दल ने मैनपुरी के दो कॉलेजों में सामूहिक नकल पकड़ी है। आरोप है कि यहां पर परीक्षार्थियों को बोल-बोलकर कर प्रश्नपत्र हल कराया जा रहा था। इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय में जमा कर दी है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। बृहस्पतिवार को सचल दल ने मैनपुरी के भोगांव में दो कॉलेजों की दूसरी पाली में छापा मारा। यहां पर सचल दल को देखकर अफरातफरी मच गई। परीक्षार्थियों की काॅपियों का मिलान किया गया तो कई लोगों के जवाब एक समान और हूबहू मिले। जब परीक्षार्थियाें से इसके जवाब पूछे तो बता नहीं पाए।
ऐसे में सामूहिक नकल की रिपोर्ट विश्वविद्यालय में जमा कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सचल दल की रिपोर्ट अभी पढ़ी नहीं है। रिपोर्ट के आधार पर ही परीक्षा केंद्र निरस्त या फिर पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी।