फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करंट लगने से राजमिस्त्री घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के गांव भामो में भवन निर्माण करते समय राजमिस्त्री विद्युत करंट का शिकार हो गए। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे का कारण पिलर में लोहे की सरिया फंसाते समय सरिया विद्युत लाइन से छूना बताया गया।
विज्ञापन

हादसे में राजमिस्त्री वाहिद मियां निवासी भामो घायल हो गए। बताया गया कि राजमिस्त्री दिलदार अली के यहां भवन निर्माण का कार्य कर रहे थे। भवन की नींव में पिलर लगाते समय सरिया ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से छू गई और राजमिस्त्री करंट का शिकार हो गए। करंट लगने से घायल होने से राजमिस्त्री बेहोश हो गए। तत्काल ही ग्रामीणों उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें