फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया राजमिस्त्री, माैके पर ही तोड़ दिया दम; परिवार में मचा कोहराम

Thu, 12 Nov 2026 04:42 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

परिजन और आसपास के लोग राजमिस्त्री को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
राजमिस्त्री का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव वरना में बृहस्पतिवार सुबह मकान निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह चाली बनाने के लिए लोहे का पाइप उठा रहे थे। पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे उन्हें करंट लग गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव वरना निवासी रामभजन (50) पुत्र राम नारायन राजमिस्त्री का काम करते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे वह गांव में एक मकान पर निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान चाली बनाने के लिए लोहे का पाइप उठाते समय वह पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों से छू गया। करंट लगने से रामभजन जमीन पर गिर पड़े। 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोग उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र मनीष ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। रामभजन के तीन पुत्र हैं। इनमें मनीष (20), गौरव (19) और नीरज (16) शामिल हैं। नीरज अभी अविवाहित है। पिता की अचानक मौत से तीनों बेटों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें